बिहार सरकार ने भू-नक्शा पोर्टल (bhunaksha.bihar.gov.in) शुरू किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित है. यह सेवा नागरिकों को घर बैठे जमीन की सीमाओं, क्षेत्रफल, और स्वामित्व जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है, जिससे समय और धन की बचत होती है।
इस लेख में, हम भू-नक्शा बिहार देखने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाएंगे।
भू-नक्शा क्या है?
भू-नक्शा बिहार बिहार सरकार की एक डिजिटल सेवा है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन का सरकारी नक्शा (Cadastral Map) ऑनलाइन देख सकते हैं। इस नक्शे में प्रत्येक खेत, प्लॉट और भूमि की सीमाएं, खेसरा नंबर और रकबा स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है। यह सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित की जाती है।
भू-नक्शा से क्या जानकारी मिलती है?
भू-नक्शा में निम्न विवरण मिलते हैं:
- खेसरा नंबर
- प्लॉट की सीमाएं
- भूमि का रकबा (Area)
- आसपास के प्लॉट
- मौजा / गांव का पूरा नक्शा
- सड़क, नदी या अन्य सीमाएं
भू-नक्शा बिहार देखने की प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से अपनी जमीन का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- बिहार भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको "View Map" विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

- स्थान की जानकारी दर्ज करें :एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:
- जिला (District): अपनी जमीन के जिले का चयन करें, जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर आदि।
- उप-विभाग (Sub-Division): संबंधित उप-विभाग चुनें।
- सर्किल (Circle): सर्किल का चयन करें।
- मौजा (Mauza): अपने गांव या मौजा का नाम चुनें।
- सर्वे प्रकार (Survey Type): RS (Revisional Survey) या CS (Cadastral Survey) में से चुनें।
- शीट नंबर (Sheet No.): यदि उपलब्ध हो तो शीट नंबर दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।

- नक्शा देखें
- आपके द्वारा चुने गए विवरण के आधार पर जमीन का नक्शा स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- नक्शे में अपनी जमीन का प्लॉट नंबर खोजें और उस पर क्लिक करें। प्लॉट हाइलाइट हो जाएगा।
- प्लॉट की जानकारी प्राप्त करें: प्लॉट पर क्लिक करने के बाद, बाईं ओर "Plot Info" सेक्शन में निम्नलिखित जानकारी दिखाई देगी:
- प्लॉट नंबर
- खसरा नंबर
- रकवा (क्षेत्रफल)
- रैयत का नाम (मालिक का नाम)
- पिता/पति का नाम
- जमीन की चौहद्दी (सीमाएं)
- अन्य संबंधित जानकारी
- LPM रिपोर्ट डाउनलोड करें
- "Plot Info" सेक्शन के नीचे "LPM Report" (Land Parcel Mapping Report) विकल्प पर क्लिक करें।
- यह रिपोर्ट आपकी जमीन का विस्तृत नक्शा और जानकारी PDF प्रारूप में प्रदान करेगी।
- डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके PDF को अपने डिवाइस में सहेजें या प्रिंट करें।
भू-नक्शा क्यों जरूरी है?
भू-नक्शा जमीन से जुड़े हर काम में मदद करता है:
- जमीन खरीदने से पहले जांच के लिए
- जमीन की सही सीमा जानने के लिए
- विवाद सुलझाने में
- रजिस्ट्री और जमाबंदी मिलान के लिए
- सर्वे और दाखिल-खारिज में
अन्य संबंधित पोर्टल
- बिहार भूमि पोर्टल (biharbhumi.bihar.gov.in): जमाबंदी, खसरा-खतौनी, और दाखिल-खारिज के लिए।
- भू-लगान पोर्टल (bhulagan.bihar.gov.in): ऑनलाइन लगान भुगतान के लिए।
- परिमर्जन पोर्टल (parimarjan.bihar.gov.in): भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए।
भू-नक्शा बिहार (Bhu-Naksha Bihar) FAQs
भू-नक्शा क्या होता है?
भू-नक्शा जमीन का सरकारी डिजिटल नक्शा होता है, जिसमें किसी भी प्लॉट की सीमा, खेसरा नंबर और रकबा स्पष्ट रूप से दिखाया जाता है।
क्या भू-नक्शा कानूनी रूप से मान्य होता है?
हाँ, भू-नक्शा बिहार सरकार द्वारा जारी आधिकारिक भूमि मानचित्र होता है और इसे जमीन की सीमा और स्थिति जांचने के लिए मान्य माना जाता है।
भू-नक्शा से कौन-सी जानकारी मिलती है?
इससे खेसरा नंबर, प्लॉट की सीमा, जमीन का क्षेत्रफल और आसपास के प्लॉट की जानकारी मिलती है।
भू-नक्शा और जमाबंदी में क्या अंतर है?
भू-नक्शा जमीन का नक्शा दिखाता है, जबकि जमाबंदी जमीन के मालिक और अधिकार की जानकारी देती है।